फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की छह समितियों का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला पंचायत की छह समितियों का गठन कर दिया गया है। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को प्रथम बैठक के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को सभी समितियों में शामिल कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। सभी समितियों में शामिल अध्यक्ष व सदस्यों की तरफ से विकास कार्यों पर फोकस किया जाएगा। जिला पंचायत के विकास कार्यों का निर्धारण समितियां करेंगी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय की मौजूदगी में जिला पंचायत सभागार की प्रथम बैठक में छह समितियों का गठन किया गया। सभी समितियों में अध्यक्ष के साथ 39 नवनिर्वाचित सदस्यों को शामिल किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली नियोजन एवं विकास समिति में नवीन विक्रम सिंह, अरुणिमा सिंह, ध्रुव कुमार, वंदना राव, पुष्पा सिंह व निर्मला यादव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अरुणिमा सिंह की अध्यक्षता वाली निर्माण समिति में रेनू सिंह, वंदना राव, तारा देवी, निर्मला यादव, नवीन विक्रम सिंह व ध्रुव राज यादव को सदस्य के रूप में रखा गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक समिति में सदस्य के रूप में सुनील चौधरी, अरुणिमा सिंह, वंदना राव, नवीन विक्रम सिंह, अनीषा वर्मा व तारा देवी को लिया गया है।
जिला पंचायत सदस्य ध्रुव कुमार की अध्यक्षता वाली शिक्षा समिति में जिला पंचायत सदस्य आरती, इंद्रमती, अहमद रजा, लक्ष्मी देवी, गीता देवी व चंद्र शेखर यादव शामिल हुए है।
जिला पंचायत सदस्य महविश इमरान की अध्यक्षता वाली स्वास्थ्य कल्याण समिति में जुबैदा, निर्मला यादव, वंदना राव, संजय कुमार, चंद्रावती व शहनवाज खां को सदस्य के रूप में रखा गया है।
जिला पंचायत सदस्य रेनू सिंह की अध्यक्षता वाली जल प्रबंधन समिति के कार्य का जिम्मा जिला पंचायत सदस्य तरन्नुम बानो, वंदना राव, दूधनाथ, सायरुनिशा, वीरेंद्र कुमार व कनीज फातिमा को सौंपा गया है। बैठक के दौरान समितियों का गठन करने के बाद जिला पंचायत की पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2020-21 के अनुमोदन और मूल आय-व्यय वर्ष 2021-22 के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें