फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंगल में लगी आग ने बरपाया कहर, 34 आशियाने जले

Sat, 29 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र के बरहवा जंगल में लगी आग की चिंगारी से ग्राम पंचायत बरहवा के मजरा रमवापुर रौतार गांव में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे 34 आशियाने व उनमें रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन



प्रधान प्रतिनिधि रफीक अहमद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बरहवा रेंज के जंगल में आग लग गई थी। शनिवार की दोपहर जंगल में लगी आग की चिंगारी तेज हवा के चलते गांव तक पहुंच गई और फूस के मकानों में आग लग गई। इससे समीउल्लाह, अब्दुल रहीम, अजमत उल्ला, नुरुल्ला, अब्दुल अजीम, तलबुननिशा, मोहम्मद उस्मान, अब्दुल हाकिम, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल सलाम, अकबर अली, नुरूसलाम, मुनव्वर अली, मेहंदी हसन, अब्दुल करीम, मुहीद, मोहम्मद सगीर, अब्दुल जलील, अब्दुल खलील, अब्दुल जमील, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद अयूब, इस्माइल, खलील अहमद, गुल्लन, अकबाल अहमद, मोहम्मद जावेद, सिफगतुल्ला, खैरुन्निशा, अब्दुल जब्बार, शफीकुरहमान, कमरुन्निशा, सुंदरलाल व बरकतउल्ला सहित 34 लोगों के घर व उनमें रखा सारा सामान जल गया।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर व सीओ ललिया राधा रमण सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। हलका लेखपाल संतोष पांडेय ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें