फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर हरे पेड़ों की हो रही अवैैध कटान

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के बरहवा रेंज में जड़ में आग लगाकर गिराया गया पेड़।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तहत बरहवा व बनकटवा रेंजों में आग लगाकर हरे पेेड़ों की अवैध कटान का सिलसिला शुरू किया गया है। जेसीबी से भी हरे पेड़ों की जड़ को खोदकर गिराया जा रहा है। जंगल को वीरान करने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायत करने वालों को मुकदमे में फंसाकर विभाग की ओर से परेशान किया जा रहा है। विभागीय अफसरों व कर्मियों से मिली भगत करके माफिया हरे पेड़ों को काटकर जंगल वीरान कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बनकटवा रेंज के नौगजा जंगल में हरे पेड़ पर मंगलवार को धुआं दिखाई पड़ा। जंगल में जाने पर शीशम के पेड़ों में आग जलती हुई मिली। पेड़ों में आग लगाकर इसी तरह से जंगल को वीरान किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि विभागीय मिलीभगत से पेड़ काटे जा रहे हैं। जेसीबी से खोदकर जंगल में लगे हरे पेड़ों को गिराया जा रहा है। शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी शिकायत कर्ताओं को मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। अवैैध पेड़ों के कटान को छिपाने के लिए जंगल में जान-बूझकर माफिया आग लगा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और हरे पेड़ों की कटान पर अंकुश लगाने की मांग की है। रेंजर बनकटवा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप बेबुनियाद हैं। गर्मी के दिनों में अक्सर आग लग जाती है। लोगों की लापरवाही के चलते आग लग जाती है। आग बुझाने के साथ जंगल के पेड़ों की सुरक्षा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें