फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परदेसियों ने भी खुशी से किया मतदान

Thu, 04 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने के लिए परदेसी युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ व गुजरात आदि शहरों में रह रहे युवा बूथ पर मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद बाहर निकल कर उत्साह व उमंग से सराबोर युवाओं ने अंगुली पर लगी स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
विज्ञापन



दिल्ली में नौकरी कर रहे मो. असलम सुबह आठ बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। असलम ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना हम सभी के लिए गर्व की बात है। लखनऊ में रहने वाले अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान के लिए आया हूं। मतदान के बाद बूथ से बाहर निकलने पर खुशी से चहकते दोनों के चेहरों पर वोटिंग करने का उत्साह साफ दिख रहा था। राजू कनौजिया, विवेक सक्सेना, इरफान व अकील अहमद आदि युवाओं ने बताया कि अपने मुद्दे के आधार पर मनपसंद प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट देकर राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाया है।


मतदान केंद्र पर अभिषेक मिश्रा व अनिल गुप्ता ने भी एक साथ पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। विवेक सक्सेना ने मतदान करने के बाद कहा कि मुझे अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि एक अच्छी सरकार चुनने में सीधे तौर पर भागीदार बना हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें