फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैसड़ी में सबसे अधिक व पचपेड़वा में कम मतदान

Thu, 04 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पांचों निकायों में बृहस्पतिवार को कड़ी चौकसी के बीच मतदान कराया गया। सुबह सात से शाम छह बजे तक हुए मतदान में नगर पंचायत गैसड़ी में सबसे अधिक 61.79 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पचपेड़वा में सबसे कम 53.97 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वैसे जिले में कुल 56.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन




बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 16 व 25 वार्डों के सभासद पद के लिए 103 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह से शुरू हुए मतदान में पहले दो घंटे में महज 8.87 प्रतिशत वोट पड़े। सूरज चढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगा। सुबह 11 बजे 24.37, दोपहर 01.00 बजे 36.54, दोपहर तीन बजे 44.58, शाम पांच बजे 51.96 व शाम छह बजे तक 54.07 प्रतिशत मतदान हुआ।



उतरौला नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए आठ, सभासद पद के लिए 97 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर सुबह नौ बजे 10.58, सुबह 11 बजे 26.02, दोपहर 01.00 बजे 39.19, दोपहर तीन बजे 48.97, शाम पांच बजे 55.77 व शाम छह बजे तक 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन




तुलसीपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 18, सभासद पद के लिए 77 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर सुबह 9 बजे 8.44, सुबह 11 बजे 21.43, दोपहर 01.00 बजे 34.10, तीन बजे 46.02, शाम पांच बजे 53.74 व शाम छह बजे तक 56.59 प्रतिशत मतदान हुआ। गैसड़ी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 15, सभासद पद के लिए 72 उम्मीदवार मैदान में हैं।



यहां पर सुबह 9 बजे 9.91, 11 बजे 28.16, दोपहर एक बजे 41.00, तीन बजे 51.17, शाम पांच बजे 60.04 व शाम छह बजे तक 61.79 प्रतिशत मतदान हुआ। पचपेड़वा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 15, सभासद पद के लिए 126 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर सुबह 9 बजे 12.14, 11 बजे 21.61, एक बजे 34.20, 03.00 बजे 46.16, पांच बजे 52.13 व शाम छह बजे तक 53.97 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी केशव कुमार ने मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने का दावा किया है।






मंडी समिति में जुटे कर्मचारी
भगवतीगंज स्थित मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान समाप्ति के बाद शाम से ही यहां पर कर्मचारी मतपेटी लेकर पहुंचने लगे हैं। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी केशव कुमार ने एडीएम को यहां पर लगाया है। प्रेक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी व्यवस्था का जायजा लिया है। 575 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद हो गया है। 13 मई को मतगणना के बाद इनके भाग्य का फैसला होगा।






जांच के बाद छोड़े गए पकड़े लोग
डीएम व एसपी नगर के एक बूथ पर जांच करने पहुंचे। यहां पर एक मतदाता के पास से कुछ रुपये बरामद किए गए। इस पर पुलिस को जांच के लिए कहा गया। सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि पैसे उसके ही हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव में दो जगहों पर फर्जी वोट डालने की शिकायत पर चार लोगों को पकड़ा गया, जांच के बाद आरोप सही न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन








मतदान की टाइम लाइन
सुबह 09.00 बजे- 9.98 प्रतिशत
11.00 बजे- 24.31 प्रतिशत
01.00 बजे- 37.00 प्रतिशत
03.00 बजे- 47.38 प्रतिशत
शाम 05.00 बजे- 54.70 प्रतिशत
अंतिम मतदान प्रतिशत -56.75 प्रतिशत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें