फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

491 क्वारंटीन सेंटरों का हुआ औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 491 क्वारंटीन सेंटरों का शुक्रवार को ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया गया। एसपी देवरंजन वर्मा व एएसपी अरविंद मिश्र के साथ-साथ तीनों तहसीलों के सीओ, सभी 13 थानों के प्रभारी निरीक्षकों और सब इंस्पेक्टरों ने क्वारंटीन सेंटरों का जायजा लिया। सेंटरों पर तैनात अफसरों व कर्मियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया। सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने नगर कोतवाली क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर रिश्ता दरबार मैरिज हाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा शंकरनगर और प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए भोजन, पानी व बिजली आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अफसरों व कर्मियों को एसपी ने दिशा-निर्देश दिया।
एसपी ने बलरामपुर-गोंडा बॉर्डर का भी निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अफसरों व कर्मियों को गैर राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन सेंटर में जांच के बाद भेजे जाने का निर्देश दिया। एसपी ने सभी लोगों को कोविड-19 जैसी महामारी से सतर्क रहने की भी सलाह दी। इस दौरान सीओ सिटी आरआर सिंह व प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली रामाश्रय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसपी ने देहात कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। इस बीच प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह आदि मौजूद रहे। एसपी, एएसपी और तीनों तहसीलों के सीओ ने 27 क्वारंटीन सेंटरों और थानों पर तैनात इंस्पेक्टर और एसआई ने 464 क्वारंटीन सेंटरों की जांच की और मौके पर मौजूद लोगों को दिशा-निर्देश दिया। सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने और साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें