फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, 57 मिनट देरी से चली इंटरसिटी

Mon, 18 Nov 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पिछले पांच दिनों से चल रहे कोहरे का असर रफ्तार पकड़ने लगा है। बसों के साथ ही अब ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। गोरखपुर से ऐशबाग को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 57 मिनट की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवंबर की शुरूआत से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह भी तेज कोहरा था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। ऐसे में सुबह नौ बजे तक वाहनों की हेडलाइट जलाकर चालकों को आवागमन करना पड़ा। ऐसे में ऐशबाग को जाने वाली इंटरसिटी के बलरामपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 7 बजकर 01 मिनट है, लेकिन सोमवार को कोहरे के कारण यह ट्रेन सात बजकर 58 मिनट पर पहुंची। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस भी 20 मिनट की देरी से चली। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई।
गोंडा रोड पर पलटा ट्रक- गोंडा रोड पर कुआनो के पास बोल्डर डाल रहा ट्रक कोहरे के कारण पलट गया। ट्रक चालक देवराज ने बताया कि बोल्डर डालते समय हादसा हुआ। उसे हल्की चोट आई थी, स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें