फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत सचिवालय में मिली खामी, जांच के आदेश

Wed, 01 Mar 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली कला का निरीक्षण करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने बुधवार को स्कूल, अस्पताल व ग्राम पंचायत सचिवालय का जायजा लिया तो व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। ग्राम पंचायत सचिवालय बनकटवा में मौके पर न तो कंप्यूटर मिला और न ही सीसीटीवी कैमरा। इससे नाराज डीएम ने बजट के खर्च की जांच कराने एवं पूर्व में रहे पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम पंचायत बनकटवा के कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों से पाठ्यक्रम के सवाल पूछकर शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। गुणवत्ता में सुधार लाने, रसोई घर को चालू कराने व एमडीएम शेड बनवाने का निर्देश दिया।
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनकटवा के निरीक्षण में सीएचओ कक्ष में कमियां मिलीं। इससे नाराज डीएम ने संबंधित कार्यदाई संस्था को नोटिस देने एवं तकनीकी जांच कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली कला का भी डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कोहडौरा की रंगाई पुताई तथा मनरेगा से बाउंड्रीवाल का उच्चीकरण कराने का निर्देश दिया। एक छात्र ने बताया कि उसके कान में कुछ दिक्कत है, डीएम ने सीएमओ को जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने का निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय तेंदुआनगर पहुंचे डीएम को स्कूल का रास्ता खराब मिला। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ग्राम निधि से सड़क बनवाए जाने का निर्देश दिया।
एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश चंद पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए सीपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें