फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 17 दिनों से अंधेरे में रात काट रहे पांच हजार उपभोक्ता

Sun, 09 Jul 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे करीब एक दर्जन गांवों में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण 17 दिन से बिजली गुल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग पैसे की मांग कर रहा है। चंदा एकत्रित कर करीब आठ हजार रुपए देने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। विभागीय उदासीनता के खिलाफ रविवार को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने और विद्युत आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उपभोक्ता माया देवी, रेखा देवी, बसंती, राणा, मंजू देवी, सीता देवी, सरिता, शांति व सुषमा थापा आदि ने बताया कि मोहकमपुर, जरवा, रानी पोखरा, सुंदरडीह व जरवा बाजार सहित करीब एक दर्जन गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्राम प्रधान भगवानपुर सलमान खान, रामसिंह यादव, पप्पू, घनश्याम, मनोज कुमार, भैरव प्रसाद, जय सिंह व सिंघे आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग के एक कर्मी ने आठ हजार रुपए की मांग की थी। हम लोगों ने चंदा एकत्र कर पैसे दे दिए हैं लेकिन, ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। विभागीय उदासीनता के खिलाफ इन लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक्सईएन पावर कारपोरेशन को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की है। जेई रामनरेश गौतम ने बताया कि कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें