फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़ा-गला अंडे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 09 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़ा-गला अंडे बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए पशुपालन विभाग अभियान चलाएगा। इस दौरान दुकान पर खराब अंडे मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज ने बताया कि गर्मी व बारिश के मौसम में चार से पांच दिन के बाद अंडे खराब होने लगते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से लोग उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो जाते हैं। संक्रामक बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए अंडा व्यापारियों को सड़े-गले अंडे न बेचने की हिदायत दी गई है। व्यापारियों को अंडे के ट्रे पर स्टीकर, अंडे की उत्पादन तिथि, जहां से आया है, वहां का पिन कोड अंकित करने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र अभियान चलाकर दुकानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें