बलरामपुर। जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना जांच में बलरामपुर ग्रामीण, रानीजोत, पहलवारा, गैसड़ी के ग्राम खखरा, तुलसीपुर के ग्राम मुजेहनी में एक-एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को तीन कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2027 हो गई है। 1934 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 60 हैं।