फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/महराजगंज तराई। सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार युवक का परिजन शनिवार को इलाज कराने अस्पताल ले जा रहे थे, तभी परसपुर गांव के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना के ग्राम हरिहरनगर निवासी जोखू यादव ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनका बेटा सुरेंद्र यादव (27) बाइक से घर आ रहा था। बाजार में ई रिक्शा से टक्कर हो गई, इसमें उसका पैर टूट गया। बेटे को एसयूवी से लेकर इलाज कराने बलरामपुर जा रहे थे। परसपुर गांव के पास कौवापुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से एसयूवी टकरा गई। हादसे में उनकी पत्नी शीला (58), बहू रोली (36), नाती अंशुमन (10) व विराज (12) और चालक बजरंगी (40) घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। उधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें