बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।
बलरामपुर। महराजगंज तराई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में गोकशी और गो-तस्करी से जुड़े गिरोह के पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी संगठित तरीके से गोकशी कर गोमांस बेचने का धंधा चला रहे थे। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि गिरोह का सरगना मुन्नान उर्फ मन्नान अपने साथियों कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन के साथ मिलकर गोकशी की घटनाओं को अंजाम देता था।
आरोप है कि गिरोह गोवंश का वध कर उनका मांस बेचा जाता था। इसी आधार पर 22 जुलाई को महराजगंज तराई थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को कौवापुर मोड़ से पांचों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नान उर्फ मन्नान और कल्पू निवासी शिवानगर तथा शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन निवासी भुड़कुडहा मजरा नौवा थाना महराजगंज तराई शामिल हैं।