फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो एसीएमओ सहित पांच चिकित्साधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित

Mon, 01 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लंबे समय से जिले में तैनात रहे दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित पांच चिकित्साधिकारी जिले से बाहर भेजे गए हैं। वहीं दो चिकित्सक गैर जनपद से जिले में आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण गोरखपुर व एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह का स्थानांतरण कुशीनगर जनपद में हो गया है। उनके अधीन तैनात रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय प्रताप सिंह गोरखपुर, डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव बहराइच, शिवपुरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत कुमार शुक्ल बाराबंकी, डॉ. रत्नसेन वर्मा बस्ती व डॉ. सुमंत सिंह चौहान लखीमपुर खीरी स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. तेजवीर कानपुर भेजे गए हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर से चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार पांडेय व बांदा से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह का स्थानांतरण जिले में हुआ है। वहीं सीएमओ के अधीन कार्यरत फिजिशियन डॉ. आशीष कुमार गुप्त जिला मेमोरियल अस्पताल व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जगमोहन जिला महिला अस्पताल में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें