फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालकों को हर साल मिलेगी तीन हजार की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मछली की बिक्री करने व पालने वालों को भी हर साल तीन-तीन हजार रुपये सौगात के रुप में मिलेगी।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मछली पालन और बिक्री करने वालों को सालाना तीन हजार रुपये दो किस्तों में 1500-1500 रुपये देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मत्स्य समग्र योजना के तहत यह धनराशि मिलेगी। मछली पालन व बिक्री करने वाले कारोबारियों का ऑनलाइन पंजीकरण पीएम पोर्टल पर कराया जा रहा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी ने सोमवार को बताया कि दो साल से कोरोना महामारी ने मछली की बिक्री करने और पालन वालों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। देश लॉकडाउन से गुजर रहा है जिसके चलते व्यवसायिक व सामाजिक गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

केंद्र के सहयोग से प्रदेश सरकार ने मछली पालने व बिक्री करने वालों की मदद में शानदार पहल की है। मछली पालन व बिक्री करने वालों को सरकार हर साल तीन-तीन हजार रुपये मदद के रुप में देगी।
यह धनराशि मत्स्य पालकों व बिक्री करने वालों के खाते में दो-दो किस्त के रुप में 1500-1500 रुपये भेजी जाएगी। यह धनराशि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के रुप में दी जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से आधी आधी धनराशि मदद के रुप में दी जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिले में मछली की बिक्री करने व पालने वालों का पीएम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। मछली पालन व बिक्री करने वालों से मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपील किया है कि ऑनलाइन पंजीकरण कराकर कोरोना काल में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लें जिससे आर्थिक तंगी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें