फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड की कल होगी सुनवाई

Thu, 29 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 31 जनवरी को होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय बहुचर्चित फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई करेंगे। इस मुकदमे में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा व दामाद रमीज सहित पांच पर फैसला होना है।
विज्ञापन




तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट पर आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हो रही है।


पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका के तहत कार्रवाई की थी। इस बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस का आरोप था कि समाजवादी पार्टी से टिकट दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। इस मुकदमे में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत सहित पांच लोगों पर कोर्ट से फैसला होना है। वहीं पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत फिलहाल जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें