बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव के पास बुधवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने उर्वरक विक्रेता पर तमंचे से फायरिंग कर दी। उर्वरक विक्रेता के सीने में छर्रे लगे हैं।
गैसड़ी बाजार निवासी अनुराग गुप्ता (31) ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि भोजपुर संतरी गांव मेें उसकी उर्वरक की दुकान है। बुधवार की शाम को वह जमुवरिया गांव से वापस लौट रहा था। गैसड़ी परसा के बीच आवश्यक वस्तु खाद्य निगम के सामने बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। उर्वरक विक्रेता जान बचाने के लिए एक घर में घुस गया और 112 पर फोन किया।
मौके पर पहुंची 112 की टीम ने उसे इलाज के लिए सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया। सीएचसी चिकित्सक वीरेंद्र ने बताया कि अनुराग के सीने में कुछ छर्रे लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बताया कि अनुराग गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।