फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कारोबार की आस से पटाखा कारोबारी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली में धूमधड़ाके के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पटाखों पर भी महंगाई की मार दिख रही है। पटाखों के दाम में इस साल दो से तीन गुना वृद्धि हुई है। दाम बढ़ने के बावजूद कोरोना से पूरी तरह मुक्त दीपावली में इस बार पटाखों का कारोबार अच्छा होने के आसार देखते हुए व्यापारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पटाखा कारोबारियों का मानना है कि जिले में इस बार एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा।
विज्ञापन

जिले में कीमती पटाखों की आतिशबाजी करना लोगों का शौक बन गया है। जिले में 10 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक के पटाखे इस बार उपलब्ध हैं। पटाखा व्यवसायी इरफान व सोनू ने बताया कि इस बार दीपावली में बच्चों के लिए फेमस कार्टून वाले पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं। डोरेमान के पटाखे भी मंगवाए गए हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से शुरू होती है। वहीं, बड़ों को आकर्षित करने के लिए स्पाइडर मैन पटाखे हैं। जमीन से आसमान में धमाका करने वाले इस पटाखे की कीमत 600 रुपये में तीन पीस है।
दीपावली में पटाखा व्यवसाय करने के लिए व्यापारियों को मात्र तीन दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस दिया गया है। कारोबारी शकील ने बताया कि तीन दिन के अंदर यदि पटाखे नहीं बिक पाते तो बाद में उन्हें नष्ट करना पड़ता है। ऐसे में हम लोग उतने ही पटाखे मंगाएंगे जितने की खपत हो जाए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि पिछले साल प्रदर्शनी के चलते बड़े परेड ग्राउंड के स्थान पर भगवती आदर्श विद्यालय धर्मपुर में पटाखा की दुकानें सजाई गई थीं। इस बार बड़ा परेड ग्राउंड खाली है। ऐसे में शहर से नजदीक बड़े परेड ग्राउंड में ही पटाखों की दुकान लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें