ललिया। क्षे मथुरा बाजार निवासी सालिक राम पुत्र रामलाल के फूस के मकान में रविवार शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें पूरे मकान को अपनी चपेट में लेने लगीं। धुआं और आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस टीम और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग घर के समीप खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंचने लगी थी, लेकिन समय रहते किए गए प्रयासों से फसल को सुरक्षित बचा लिया गया। हल्का लेखपाल कुलदीप ने बताया कि नुकसान के आकलन के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। (संवाद)