फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग

Tue, 06 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत बेली खुर्द के मजरा मदरहवा में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें किसान भुर्रे की पशुशाला जलकर राख हो गई। पीड़ित भुर्रे ने बताया कि शाम को खेत से जानवर लेकर लौट रहे थे तो ग्रामीणों ने बताया कि पशुशाला में आग लग गई है।
विज्ञापन

हादसे में पशुशाला में रखा हुआ भूसा, लकड़ी आदि जल गई। अविनाश सिंह, चंद्रभान सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र, दिनेश, दीपक आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल दिनेश कुमार ने बताया की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें