फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बघेलखंड जंगल में लगी आग, जवानों ने किया काबू

Tue, 07 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के बघेलखंड में लगी आग को बुझाते एसएसबी जवान ।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज के बघेलखंड जंगल में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा। जंगल के समीप स्थित गुरुंग नाका एसएसबी कैंप के जवानों ने धुआं उठता देख तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया। गुरुंग नाका चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में जवान पंकज, रोहित, अर्जुन, देवी सिंह समेत अन्य जवानों ने हरी टहनियों की मदद से आग को पीट-पीटकर काबू में किया। जवानों की तत्परता से आग फैलने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से करीब दो बीघा क्षेत्र में पड़ी सूखी पत्तियां जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें