फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जनगणना का काम शुरू होने से पहले खुद भरें अपनी जानकारी

Wed, 06 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई से पूरे जिले में शुरू होगा, लेकिन इससे पहले आम नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर दिया गया है। इसके तहत 7 मई से 21 मई तक स्वगणना की सुविधा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रहेगी, जिसमें लोग घर बैठे आसानी से अपनी आवश्यक जानकारी भर सकेंगे।
विज्ञापन




एडीएम ज्योति राय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाना है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर हो सके। यदि लोग पहले ही अपनी जानकारी दर्ज कर देंगे तो घर-घर होने वाली गणना का कार्य काफी सरल और तेज हो जाएगा। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में 4053 एनुमरेटर और 670 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।



जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी एवं कर्मचारी सबसे पहले अपनी स्वगणना पूरी करें और उसके बाद आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान को सफल बनाने के लिए 7 मई से 21 मई तक विस्तृत दिनवार जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत हर दिन अलग-अलग विभागों और वर्गों को जोड़कर लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 7 मई को सभी विभागीय कर्मचारियों की स्वगणना से होगी। इसके बाद 8 मई को शिक्षा विभाग, 9 मई को स्वास्थ्य विभाग, 10 मई को ग्राम पंचायत स्तर, 11 मई को शहरी वार्डों, 12 मई को वित्तीय संस्थानों, 13 मई को महिला समूहों, 14 मई को व्यापारिक प्रतिष्ठानों, 15 मई को सामाजिक संगठनों, 16 मई को युवाओं, 17 मई को ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्रों, 18 मई को जनप्रतिनिधियों, 19 मई को कमजोर वर्गों और 20 मई को छूटे हुए लोगों तक पहुंच बनाकर अभियान चलाया जाएगा। 21 मई को स्वगणना की अंतिम तिथि होगी, जिसमें अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन




इसके बाद 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी प्रत्येक घर में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का संकलन करेंगे। जिन लोगों ने पहले स्वगणना कर ली होगी, उनका डेटा पहले से उपलब्ध रहेगा, जिससे आगे की प्रक्रिया और अधिक आसान और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें