गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के खजुरिया गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम तुरकोलिया के मजरे खजुरिया में ग्राम समिति की तरफ से शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार की रात करीब 11 बजे आरती के बाद डीजे पर गाने को लेकर आपस में मारपीट हो गई। खजुरिया निवासी ब्रह्मा यादव ने बताया कि 50 वर्षीय मेरे पिता राम भरोसे यादव व मंशाराम यादव चोटिल हो गए। दोनों लोगोंं को सीएचसी पचपेड़वा ले गए। मेरे पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि ब्रह्मा यादव की तहरीर पर मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।