फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रांसफार्मर जलने से 12 दिनों से गांव में छाया अंधेरा

Tue, 30 Sep 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। ग्राम महिली के मजरे मलंगाडीह में ट्रांसफार्मर जलने के चलते 12 दिनों से ग्रामीण उपभोक्ता अंधेरे में है। ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना एसडीओ व अधिशाषी अभियंता को दे दी गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। ग्रामीण नसीम अहमद, अकबर, विजय कुमार, रामहेतु, जाकिर अली, हिदायत उल्लाह, बड़े लाल, शमशाद अली, मोहम्मद अली, हारुन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि ग्राम में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की अपील की। एसडीओ रेहरा वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सूचना वर्कशॉप को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें