बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर के मजरे खम्हौवा निवासी दारा ने 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 12 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे बच्चे खेल रहे थे, तभी विवाद हो गया और गांव के बदरुद्दीन, भोला, अनीश, ढोलू, डोडरी, गोर्रा, मजैन, डब्लू, मुर्गा व तीन अज्ञात ने पिटाई की। बचाने आए बेटे रोजअली, कुमकुम, पत्नी झाला, बहू रेहाना, बेटे की पत्नी किताबुन और पोते गुलाम वारिस को भी पीटा। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है। (संवाद)