फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत तैयार, खाद नहीं... तकनीकी खामियों में उलझी सहकारी समितियां

Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के सहकारी समिति सोनगढ़ा लैम्प्स पर प्रदर्शन करते किसान ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। खरीफ सीजन अपने सबसे अहम दौर में है। लगातार बारिश से धान की फसल अच्छी स्थिति में है, जबकि गन्ने की फसल को भी इस समय यूरिया की आवश्यकता है। ऐसे में जिले की कई सहकारी समितियों पर तकनीकी खामियों के कारण पिछले एक सप्ताह से 10 दिनों तक यूरिया का वितरण बंद है। कहीं नेटवर्क की समस्या है तो कहीं ई-पॉस मशीन खराब होने से वितरण व्यवस्था ठप पड़ी है। नतीजतन किसान रोज समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी गैसड़ी विकासखंड की बहुउद्देशीय दीर्घकालीन सहकारी समिति (लैम्प्स) सोनगढ़ा में है। यहां पिछले नौ दिनों से यूरिया का वितरण पूरी तरह बंद है। बुधवार को बैतहनिया, मोहकमपुर, जरवा, मूतेहरा, सोनगढ़ा, नेवलगढ़ तथा थारू क्षेत्र के किसानों का धैर्य जवाब दे गया। सोहराब, मेलाराम, मंसाराम, चेतनरायन, छत्रपाल थारू समेत बड़ी संख्या में किसानों ने समिति परिसर में प्रदर्शन किया।

समिति पर मौजूद राम प्रकाश सिंह ने बताया कि वितरण मशीन में नेटवर्क न आने की समस्या केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेशभर में यह दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन


महराजगंज तराई क्षेत्र की कौवापुर सहकारी समिति में भी पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क समस्या के कारण यूरिया वितरण ठप है। वहीं श्रीदत्तगंज क्षेत्र की खरदौरी सहकारी समिति में पिछले 10 दिनों से वितरण बंद है। यहां 359 बोरी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद किसान खाद नहीं ले पा रहे हैं।

किसान रामपाल, राघवराम वर्मा, मोहम्मद रफीक, भगवानदीन मौर्य, कामता प्रसाद, जुमाई, घुरहू प्रसाद और मंशाराम वर्मा ने बताया कि वे रोज समिति पहुंच रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। समिति सचिव राकेश पांडेय ने बताया कि यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन नेटवर्क संबंधी तकनीकी समस्या के कारण ई-पॉस मशीन काम नहीं कर रही है।

उधर, हरैया सतघरवा क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) कोहड़ौरा में भी किसान खाद के लिए परेशान हैं। समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि माता प्रसाद तिवारी तथा किसान रामगोपाल, लालता प्रसाद, निशांत कुमार, अंबरीश और आकाश कुमार ने बताया कि धान की रोपाई पूरी हो चुकी है और गन्ने की टॉप ड्रेसिंग का समय चल रहा है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से उन्हें मजबूरन बाजार से अधिक कीमत पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है।

समिति सचिव काशी प्रसाद तिवारी ने बताया कि ई-पॉस मशीन खराब हो गई है, जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। मशीन ठीक होने के बाद वितरण फिर से शुरू किया जाएगा।

फोटो-32-बलरामपुर के सहकारी समिति सोनगढ़ा लैम्प्स पर प्रदर्शन करते किसान ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें