फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उर्वरक दुकानों पर छापा, दो लाइसेंस निलंबित

Tue, 16 Dec 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उर्वरक की ओवररेटिंग के खिलाफ मंगलवार को अभियान शुरू हो गया है। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर गठित टीम ने जिलेभर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेट बोर्ड, उपलब्ध स्टॉक और बिक्री अभिलेखों का मिलान कराया गया। अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन



सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार, उतरौला में उप कृषि निदेशक श्याम नारायन राम तथा तुलसीपुर में अपर कृषि अधिकारी राकेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दुकानों की जांच की। जांच में गैसड़ी क्षेत्र के रतनपुर चौराहा स्थित पल्टन प्रसाद और घनश्याम कठेर की दुकानों पर अनियमितता पाई गई, जिसके बाद दोनों के उर्वरक बिक्री के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों से ओवररेटिंग करने, स्टॉक छिपाने या नियमों के उल्लंघन पर बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी लगातार निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



खाद की किल्लत से किसान परेशान
हरैया सतघरवा क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान नजर आए। साधन सहकारी समिति कमदी सिंहपुर में खाद के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसान राम फेरन, राजित राम, सोमई प्रसाद, मुन्नी लाल और कलावती ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े हैं। प्रभावशाली लोगों को आसानी से खाद मिल जा रही है।


किसान सुखदेव प्रसाद तिवारी ने बताया कि साधन सहकारी समिति कोहडौरा में किसान कार्ड न बनने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। अयोध्या प्रसाद ने कहा कि उनका न्याय पंचायत सोनपुर पड़ने के कारण समिति से खाद लेने में दिक्कत आ रही है। किसानों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और सभी पात्र किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें