फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला पीआरडी ने बस चालक को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर के पास रोडवेजकर्मी एवं पीआरडी जवानों के बीच हो रही झड़प।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के झारखंडी मंदिर के पास फजलगंज डिपो की बस महिला पीआरडी की स्कूटी से टकरा गई। इससे खफा महिला पूनम बस में चढ़ी और चालक को नीचे उतारा। बेतरतीब ढंग से बस खड़ा करने और राहगीरों की परेशानी पर कहासुनी होने लगी। गुस्से में महिला पीआरडी ने चालक का काॅलर पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे महिला पीआरडी के थप्पड़ मारने पर अन्य बस चालक भी नाराज हो गए। बस के यात्रियों ने भी नाराजगी जताई और महिला को घेर लिया। देखते ही देखते बहराइच मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर सीओ ज्योतिश्री पहुंचीं और उन्होंने मामले को संभाला। बस चालक बृजेंद्र कुमार यादव को समझाया और किसी तरह महिला पीआरडी को बाहर कर दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। करीब एक घंटे तक विवाद को लेकर हंगामा होता रहा।
बस चालक ने अभद्रता करने का आरोप महिला पीआरडी पर लगाया और पूरी जानकारी एआरएम को दी। फिलहाल चालक ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बस चालक से बातचीत की गई है। जानकारी की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है। बस चालकों से वार्ता कर मामले का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें