बलरामपुर। बहु-बेटी सम्मेलन के दौरान एक महिला काउंसलर की सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन स्टॉप सेंटर में साइको सोशल काउंसलर के पद पर तैनात कविता पाल ने बताया कि 29 अप्रैल को वह सुबह करीब 10 बजे अपने आवास से ड्यूटी के लिए निकलीं। इसके बाद वह कार्यालय से किशोर न्याय बोर्ड, फिर मेमोरियल अस्पताल और प्रताप मेडिकल गईं। दोपहर करीब 12 बजे ई रिक्शा से भगवतीगंज चौराहा होते हुए पुलिस लाइन सभागार पहुंचकर बहु-बेटी सम्मेलन में प्रतिभाग किया, जहां कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक चला। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे कार्यालय पहुंचकर रिपोर्टिंग करने के बाद जब वह 6:30 बजे अपने आवास पहुंचीं, तब उन्हें अपने गले से 15 ग्राम की सोने की चेन गायब होने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।