फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रजाति के गन्ने की बोआई से किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। बजाज चीनी मिल इटईमैदा की तरफ से क्षेत्र में प्रचार वाहन चलाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बेहतर प्रजाति के गन्ने की बोआई से किसानों को लाभ मिलने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल इटईमैदा के प्रबंधक पीएस चतुर्वेदी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बसंतकालीन गन्ने की बोआई का शानदार दौर चल रहा है। इस दौर में सभी किसान गन्ने की बेहतर व अरली प्रजाति की बोआई करें। ट्रेंच विधि से ही गन्ने की बोआई करने से किसानों को सह फसली की खेती करने में सहायक रहेगा। गन्ने की बोआई से पहले उसे शोधित कर लें। शोधन होने से गन्ने का जमाव बेहतर होता है। कीड़े भी नहीं लगते है।
प्रचार वाहन सहियापुर, पुरैना वाजिद, हल्लीडीह, चमरुपुर बाजार, नरायनडीह, विशंभरपुर, धोबाडाबर, दारीचौरा, पिपरी कोल्हुई, किठुरा, इटई, चंदापुर, लखमा आदि गांवों में पहुंचकर किसानों को गन्ने की प्रजाति आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें