फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-खसरा पड़ताल से किसानों को मिलेगा लाभ

Thu, 30 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फसलों की बोआई और उत्पादन की सटीक जानकारी के लिए जिले में ई-खसरा पड़ताल शुरू हो गई है। अब तक 43 हजार ई-खसरा की जांच हो चुकी है। इस कार्य में 835 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो गांव-गांव जाकर एप पर ब्योरा अपलोड कर रहे हैं। सर्वे के आधार पर किसानों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी, ताकि इसका लाभ उन्हें सीधा मिल सके।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में तीन लाख 16 हजार किसान खेती कर रहे हैं। इसमें गेहूं, धान व गन्ना के अलावा दलहन, तिलहन व औद्यानिक फसलों की बोआई की जाती है। अभी तक कृषि विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ा औसत एवं क्राॅप कटिंग के आधार पर तय किया जाता है, जिससे सटीक क्षेत्रफल व उत्पादन की जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस वजह से खरीफ व रबी के समय किसानों को बीज, खाद के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें