फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 14 हजार बीघे में प्राकृतिक खेती कर समृद्ध बनेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजनांतर्गत कृषि विभाग अब किसानों से प्राकृतिक खेती कराएगा। पहले चरण में 14 हजार बीघे में प्राकृतिक खेती कराई जाएगी। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए उतरौला ब्लॉक में 10 व रेहरा बाजार ब्लॉक में 13 क्लस्टर बनाए गए हैं। गाय पालने वाले किसानों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के लिए उतरौला और रेहरा बाजार ब्लॉक का चयन किया गया है। 50-50 हेक्टेयर में होने वाली खेती के लिए ब्लाॅक स्तर पर नोडल कर्मचारी की तैनाती के साथ ही प्रत्येक क्लस्टर में दो-दो कृषि सखी का चयन किया गया है। कृषि सखी प्राकृतिक खेती में किसानों का सहयोग करेंगी। नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत किसानों को रासायनिक उर्वरक से मुक्ति दिलाकर सुरक्षित कृषि पद्धति की ओर प्रेरित किया जाएगा। गाय पालने वाले किसानों के पास आसानी से गोबर व गोमूत्र उपलब्ध हो सकेगा। किसानों को जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, घनामृत जैसी पारंपरिक और प्राकृतिक विधियों का प्रशिक्षण मिलेगा। (संवाद)
निराई और गुड़ाई से होगा उत्पादन
नेचुरल फार्मिंग में निराई गुड़ाई प्राकृतिक तरीके से की जाएगी। आधुनिक तौर पर खेती में कोई चीज इस्तेमाल नहीं की जाएगी। न ही किसी प्रकार का केमिकल डाला जाएगा। इससे उर्वरक क्षमता का भी पता चलेगा। वर्तमान में पहले चरण में दो ब्लॉकों में इसकी शुरुआत कराई जाएगी। अगर यह शोध सफल हुआ तो बड़े स्तर पर किसानों के साथ मिलकर खेती कराई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन योजना के तहत दो ब्लॉकों का चयन किया गया है। क्लस्टर में शामिल किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती करने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

- नरेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें