फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर किसानों का सुरक्षित होगा भविष्य

Mon, 13 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर गन्ना समिति में मौजूद किसान ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गन्ना किसानों को आधुनिक खेती के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सहकारी गन्ना विकास समिति, बलरामपुर में सोमवार से तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनका पंजीकरण कर योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन सदर विधायक पल्टूराम और उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम ने किया। विधायक ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की अपील की।

उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक, यंत्रीकरण, फसल चक्र और जैव उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन और आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार ने बैंकिंग एवं बीमा योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में किसानों का विभिन्न योजनाओं में नामांकन भी कराया गया।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने उन्नत गन्ना प्रजातियों, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सचिव अविनाश सिंह ने समिति की ओर से उपलब्ध कृषि यंत्रों, नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया, सर्वे-सट्टा और गन्ना आपूर्ति संबंधी सेवाओं की जानकारी साझा की।

जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विभाग किसानों को आधुनिक खेती के साथ सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें