फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-8-बाबूराम चौहान।-फाइल फोटो
विज्ञापन
ललिया। खेत की जोताई करने जा रहे एक किसान की शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा थाना ललिया क्षेत्र के भरहापारा गांव के पास सरयू नहर किनारे हुआ। बारिश के कारण खेत के किनारे नहर की ढलान पर फैले कीचड़ में ट्रैक्टर का पहिया फिसल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


भरहापारा गांव निवासी बाबूराम चौहान (45) शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर सरयू नहर के पास स्थित अपने खेत की जोताई के लिए निकले थे। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण नहर किनारे की ढलान पर फिसलन और कीचड़ जमा थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
ग्राम प्रधान प्रेम नारायण ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकालने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
शुक्रवार शाम बाबूराम चौहान घर से खेत की जोताई के लिए निकले थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह काम पूरा कर जल्द लौट आएंगे, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की खबर पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई।

बाबूराम परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी प्रेमावती चौहान और तीन छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। शव गांव पहुंचने पर परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि बाबूराम मेहनती किसान थे और खेती से ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

फोटो-8-बाबूराम चौहान।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें