फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

601 किसानों को मिला फसल नुकसान का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 601 किसानों को फसल नुकसान होने का मुआवजा बीमा कंपनी की तरफ से दिया गया है। खरीफ की फसल नुकसान होने पर 17 लाख 95 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति किसानों को दी गई है। डीएम श्रुति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान का सर्वाधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले पांच किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि एक से सात जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति मिल सके और आर्थिक तौर पर सुरक्षित रहें। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि खरीफ 2020 में जिले के 601 किसानों को फसल नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति दी गई है। फसल नुकसान के एवज में इन सभी किसानों को 17 लाख 95 हजार रुपये का मुआवजा मिला है।
डीएम ने सर्वाधिक क्षतिपूर्ति वाले किसान इश्तियाक अहमद, दुर्गा प्रसाद, शोभाराम, अयोध्या प्रसाद गौतम व ओम प्रकाश यादव को बीमा कंपनी का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान देने वाले एपीएम राजेश कुुमार वर्मा, सर्वाधिक फसल बीमा करने वाले सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सीडीओ रिया केजरीवाल व जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें