फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो तक अभियान चलाकर बनाए जाएंगे फैमिली आईडी कार्ड

Fri, 28 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एक परिवार एक पहचान के लिए फैमिली आईडी कार्ड बनाने की गति धीमी होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारियों को फैमिली आईडी कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने फैमिली आईडी कार्ड बनाने की गति बढ़ाकर आईडी कार्ड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार दो मई तक सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर परिवारों का फैमिली आईडी कार्ड बनाया जाएगा।



इसके लिए पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जो पंचायत सहायक सचिवालय में बैठ कर ग्रामीणों को आईडी कार्ड बनाएंगे। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों को अधिक से अधिक परिवारों का फैमिली आईडी कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। दो मई तक प्रत्येक पंचायत सहायक कम से कम 20-20 परिवारों का फैमिली आईडी कार्ड जरूर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें