बलरामपुर। उतरौला व ललिया सर्किल में भी परिवार परामर्श केंद्र का संचालन शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। परामर्शदाता समझाकर पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण कराएंगे। जिला मुख्यालय के साथ तुलसीपुर सर्किल में भी पहले से परिवार परामर्श केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सप्ताह के हर रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यहां की हर सुनवाई में 20 से 25 शिकायतों से जुड़े दोनों पक्षों को बुलाया जाता है।
समझाकर चार से पांच मामले निस्तारित करके पति-पत्नी के बीच बिगड़े रिश्तों को सुलझाया जाता है। वर्ष 2011-12 में जिला मुख्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र का संचालन शुरू हुआ था। तब से से अब तक 20 हजार से अधिक परिवार के टूटते रिश्तों को जोड़ा जा चुका है।
परामर्शदाता अरुण कुमार यादव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच टूटते रिश्तों को जोड़ने का शानदार मंच है। अब उतरौला व ललिया सर्किल में भी जल्द ही परिवार परामर्श केंद्र का संचालन शुरू होने वाला है।