फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जी मीटर रीडर बनकर वसूले 41 हजार

Fri, 09 Aug 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली का बिल जमा करने के नाम पर फर्जी मीटर रीडर ने दो उपभोक्ताओं से 41 हजार रुपए की वसूली कर ली। बिजली के बिल में पैसा न घटने पर उपभोक्ताओं ने जांच की तो मामला सामने आया। पीड़ितों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली में दिए तहरीर में ग्राम बनगवां नई बस्ती निवासी बिजली उपभोक्ता अन्नू खान ने कहा है कि एक व्यक्ति ने खुद को जिगना विद्युत उपकेंद्र श्रीदत्तगंज में मीटर रीडर कर्मी बताया। 10 मई को उसने बकाया बिल 28 हजार रुपये व मीटर लगाने के लिए तीन हजार रुपये ले लिए। उसने भुगतान की एक रसीद भी दी। गत सात जुलाई में जब रसीद की जांच कराई तो वह कूटरचित व फर्जी निकली। इसी तरह महदेईया बाजार निवासी शब्बीर ने बताया कि उसने मीडर रीडर को 10 हजार रुपये दिए थे, जो बिजली बिल में कम नहीं हुआ है। इस संबंध में एसडीओ उतरौला ग्रामीण रमेश मौर्य ने बताया कि बिजली उपभोक्ता जिस व्यक्ति का नाम बता रहे हैं, उस नाम का कोई मीटर रीडर नहीं है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला संजय दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें