बलरामपुर। देर से दफ्तर आने पर सदर ब्लॉक के बीडीओ राजेश कुमार पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने नाराजगी जताई। एडीएम ने मंगलवार को सदर तहसील व सदर ब्लॉक का प्रात: 10 बजे औचक निरीक्षण कर सभी अधिकारियों को दफ्तर में बैठ कर जनता की शिकायतों को सुनने का निर्देश दिया। शिकायतों के निस्तारण में में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सदर ब्लॉक में एडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। एडीएम के पहुंचने के बाद बीडीओ के आने पर कड़ी नाराजगी जताई और समय से दफ्तर में आने का निर्देश दिया।
जनता की समस्याएं व शिकायतें सुनकर सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराकर फरियादियों को न्याय दिलाएं। इसके बाद एडीएम ने सदर तहसील पहुंचकर तहसीलदार कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद पाए गए। तहसील स्तरीय अधिकारियों को भी अधिकारियों को भी जनता की शिकायतों को सुने और प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने का निर्देश एडीएम ने दिया है।