फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटन मेले को कोरोना से बचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने की कवायद की जा रही है। पंचमी के दिन नेपाल से आने वाले पुजारियों की गहन जांच कराई जाएगी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार की महंत मिथिलेश नाथ योगी की अध्यक्षता वाली बैठक में अफसरों के साथ गहन मंत्रणा की गई है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि एसपी देवरंजन वर्मा व सीडीओ अमनदीप डुली सहित अन्य अफसरों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का ब्योरा जुटाया गया। चैत्र नवरात्र के पंचमी के दिन आने वाले सिद्ध रतननाथ के मेले के लिए स्पेशल स्वास्थ्य टीम गठित की गई है जो नेपाल से आने वाले शोभायात्रा में शामिल पुजारियों व यात्रियों की जांच करेंगे।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक एक मीटर की दूरी पर बैरीकेटिंग लगाने के लिए लाल कपड़े बांधे जाएंगे। हर श्रद्धालु को एक एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए सुझाव दिया जा रहा है। प्रत्येक 20 मिनट में बैरीकेटिंग में लगी पाइप को ब्लीचिंग और सेनिटाइजर से साफ कराया जाएगा। नगर पंचायत की तरफ से मंदिर के दक्षिणी गेट पर हाथ साफ करने के लिए सेनिटाइजर, हैंडवॉश की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैरीकेटिंग के गेटों पर कोरोना वायरस के पीड़ित को सर्च करने के लिए स्क्रीनिंग गेट लगाए जाएंगे। इन सारी व्यवस्थाओं से पूर्व मेला व्यवस्था के लिए 20 मार्च को बैठक की जाएगी। कोरोना वायरस की समस्या से लोगों को बचाने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे है इसकी भी 20 मार्च की बैठक में समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें