फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 हजार परीक्षार्थियों का आज से शुरू होगा इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 28,038 परीक्षार्थियों का आज से इम्तिहान शुरू हो जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले के सभी 53 केंद्रों की एमपीपी इंटर कालेज के कंट्रोल रूम से सीधे निगरानी कराई जा रही है। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल व अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ शासन ने रासुका के तहत केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वेबकास्टिंग से परीक्षा केंद्रों पर रहेगी नजर
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के सभी 53 केंद्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन स्तर से निर्धारित मानक के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों, वाइस रिकॉर्डर, राउटर, डीबीआर व फोर जी ब्रॉडबैंड कनेक्शन से लैस हैं। निर्धारित सभी केंद्रों पर दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 28,038 संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। हाईस्कूल में 17,185 व इंटरमीडिएट में 10,853 संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षार्थी 18 फरवरी से दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के दौरान परीक्षा देंगे। शासन स्तर से जिले के सभी 53 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन वेबकास्टिंग कराई जा चुकी है।
कंट्रोल रूम के पांच कंप्यूटर से परीक्षा केंद्रों की हो रही निगरानी
एमपीपी इंटर कालेज में स्थापित कंट्रोल रूम के पांच कंप्यूटर से जिले के सभी 53 परीक्षा केंद्रों की सीधे निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम पर मिलने वाली सभी शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराई जाएंगी। जिले के एमपीपी इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम नंबर 05263-233212 पर जिले के किसी परीक्षा केंद्र की अव्यवस्था व समस्या का निराकरण कराने के लिए कॉल किया जा सकता है। कंट्रोल रूम पर कॉल करने वालों की परीक्षा संबंधी सभी शिकायतों का तत्काल प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पांच सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर मारेंगे छापा
यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने के लिए कमर कस ली गई है। जिले के 53 केंद्रों पर 18 फरवरी से दो पालियों में 28,038 संस्थागत/व्यक्तिगत हजार परीक्षार्थियों की दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जाएंगी। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में छापे मारेंगे। डीआईओएस के साथ डायट प्राचार्य विष्णु श्याम द्विवेदी, राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडये, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक प्रदीप कुमार व बीएसए/बीईओ सदर मनीराम वर्मा की निगरानी में सचल दस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गेट पर सघन तलाशी कराने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया है।
संवेदनशील केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट
चार संवेदनशील केंद्रों पर परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। किसान इंटर कालेज गनेशपुर धवाई, गांधी स्मारक इंटर कालेज बढ़ईपुरवा, मोतीलाल यादव इंटर कालेज परसौना व राम जियावन इंटर कालेज गौरा चौराहा पर परीक्षा की दोनों पालियों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। - महेंद्र कुमार कनौजिया, डीआईओएस
20 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई जाएंगी परीक्षाएं
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 को नकलविहीन, शांति व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए तीन जोनल, 13 सेक्टर व चार स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को यूपी बोर्ड परीक्षा का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। जिले को तीन जोन में बांटा गया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में जिले के 53 परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में 13 सेक्टर भी बनाए गए हैं। नकल व अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ शासन ने रासुका के तहत केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। - कृष्णा करुणेश, डीएम
हावी न होने दें घबराहट
बोर्ड परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को अपने मन पर घबराहट हावी नहीं होने देना चाहिए। परीक्षा के दौरान थोड़े-थोड़े समय पर गहरी सांस लेकर अनुलोम-विलोम करें इससे मन की चिंता दूर होगी।
अभिभावकों को अपने बच्चों पर अधिक अंक लाने के लिए दबाव बनाने की जरूरत नहीं है। परीक्षा के समय तक अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहित जरूर करें। प्रोत्साहन से बच्चे दबावमुक्त महसूस करेंगे।
अपने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शिक्षकों की तरफ से मन विचलित होने पर कंट्रोल करने की सलाह देनी चाहिए। शिक्षकों की सलाह से छात्र-छात्राओं के मन से चिंता दूर करेगी। -डॉ. अशोक कुमार पटेल, मनोचिकित्सक मेंटल हेल्थ यूनिट जिला मेमोरियल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें