बलरामपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फार्म अपलोड करने की तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एमके कनोजिया ने बताया कि कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है।
प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को 10 अगस्त तक चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराया जाना अनिवार्य है। प्रधानाचार्य द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परीक्षा की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड किया जाए सकेगा। विवरण में त्रुटि होने पर एक से 10 सितंबर तक संशोधन किया जाएगा।