फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी पढ़ाने वाले 335 शिक्षकों का आज होगा इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 99 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले 335 शिक्षकों की आज परीक्षा कराई जाएगी। सरस्वती विद्या मंदिर रमनापार्क के सात कमरों में शिक्षकों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 50-50 शिक्षकों को बैठाने का इंतजाम किया गया है। परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने की सभी तैयारियां की गई हैं। परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए तैनात किया जाएगा।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सोमवार को बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए 335 शिक्षकों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2017-18 में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 5-5 प्राथमिक व शिक्षा सत्र 2019-20 में प्रत्येक ब्लॉक से 5-5 प्राथमिक व 01-01 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का अंग्रजी विषय पढ़ाने के लिए चयन किया गया था।
चयन प्रक्रिया के बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक अंग्रेजी विषय वाले स्कूलों में हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई थी। तैनाती के बाद रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है। अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात हेडमास्टरों और सहायक अध्यापकों ने आवेदन किया है।
लिखित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की 26 दिसंबर को व्यक्तित्व परीक्षा प्रात: 10 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन की अध्यक्षता में कराई जाएगी।
लिखित व व्यक्तित्व परीक्षा में शामिल न होने वालों को पुन: अवसर नहीं दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक रक्षाराम ने बताया कि लिखित परीक्षा दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक होगी।
सात कमरों में 50-50 परीक्षार्थियों के बैठने का इंतजाम किया गया है। जिले के 90 प्राथमिक और नौ उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों की परीक्षा होगी।
प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के 14, पुरुष शिक्षकों के 167 व महिला शिक्षकों के 136 और उच्च प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के चार, पुरुष शिक्षकों के 20 व महिला शिक्षकों के चार पदों पर अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें