फोटो-35-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में मेधावियों को सम्मानित करते महंत मिथिलेश ना?
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सीबीएसई 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी आगे रहे। केंद्रीय विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षाफल भी संतोषजनक रहा। हालांकि मेरिट लिस्ट में निजी स्कूलों के विद्यार्थी आगे रहे। इनमें से कई विद्यालयों का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा।
सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी गदगद हैं। अपनी मंजिल पाने के लिए लालायित मेधावियों को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने शनिवार को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। महंत ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन के साथ कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह व शिक्षिका बीना ने मेधावियों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।