फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पारदर्शिता के साथ सभी को मिले योजनाओं का लाभ

Thu, 28 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए उनको धरातल पर उतारें। पूरी
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ आम जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी जिले के प्रभारी व आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने दी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नगर पालिका में साफ-सफाई की व्यवस्था, किसान सम्मान निधि, मोटे अनाज के प्रति जागरूकता, नशा मुक्ति, आयुष्मान भारत, जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़े जाने, चिकित्सकों की उपलब्धता, निराश्रित गोवंश व आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन आदि के बारे में संबंधित अफसरों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने पराली लाओ खाद ले जाओ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार ब्लॉक स्तर पर किए जाने, आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का नियमित निरीक्षण किए जाने तथा ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश भी दिया। बैठक में मौजूद डीएम अरविंद सिंह ने प्रभारी मंत्री को सभी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से संचालन किए जाने का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें