फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.89 अरब भुगतान न करने पर ईटईमैदा चीनी मिल से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल इटईमैदा से किसानों के गन्ना मूल्य का एक अरब 88 करोड़ 70 लाख 97 हजार रुपये का भुगतान न करने पर जवाब तलब किया गया है। चीनी उद्योग व गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, प्रमुख सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन संजय आर भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन क्षेत्र हरपाल सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया है। विभाग की भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी शासन ने प्रगति का ब्योरा जुटाया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चीनी मिलों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान व अगले पेराई सत्र के बारे में समीक्षा की गई। जिला गन्ना अधिकारी ने शासन को बताया कि जिले में चीनी मिल बलरामपुर, शुगर कंपनी तुलसीपुर व बजाज चीनी मिल इटईमैदा की तरफ से पेराई सत्र 2019-20 में 10 अरब 12 करोड़ 73 लाख 40 हजार रुपये का गन्ना किसानों से खरीदा गया है।
तीनों चीनी मिलों ने अब तक छह अरब 34 करोड़ 46 लाख 25 हजार रुपये का किसानों को भुगतान किया है। तीनों चीनी मिलें अभी तक किसानों के बकाया गन्ना मूल्य तीन अरब 33 करोड़ 64 लाख 61 हजार रुपये का भुगतान नहीं कर सकीं हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल बलरामपुर 79.70 प्रतिशत व शुगर कंपनी तुलसीपुर 81.77 प्रतिशत के साथ किसानों से खरीदे गन्ने के बकाया मूल्य का भुगतान समय से कर सकीं हैं जबकि बजाज चीनी मिल इटईमैदा 11.63 प्रतिशत के साथ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने में फिसड्डी रही है।
शासन के निर्देश पर बजाज चीनी मिल इटईमैदा से एक अरब 88 करोड़ 70 लाख 97 हजार रुपये किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न करने पर जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक भुगतान की प्रक्रिया न होने पर बजाज चीनी मिल इटईमैदा प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ऑनलाइन समीक्षा के दौरान शासन को सर्वेक्षण कार्य की प्रगति के बारे में भी सूचना उपलब्ध कराई गई। सर्वे के लिए जिले में 130 सर्किल बनाए गए हैं। 130 एचएचसी मशीनों से गन्ना प्लाटों का सर्वे किया जा रहा है। 11 मई से सर्वे कार्य शुरू हो चुका है। किसानों से मौके पर पहुंचकर स्वयं गन्ना प्लाटों का सर्वे कराने की अपील की जा रही है जिससे सीजन में काई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें