फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों की हरियाली से ही बचेगा जीवन

विज्ञापन
बलरामपुर के नगर कोतवाली में पौधरोपण करते स्कूली बच्चे। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। पेड़ों की हरियाली से ही हम सभी का जीवन सुरक्षित बचेगा। हम सब को पेड़ों की रक्षा करने के साथ-साथ अधिक से अधिक फलदार व छायादार पौधे भी लगाने होंगे। पर्यावरण को बचाने का पौधरोपण ही सबसे कारगर उपाय है। यह बातें प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली रामाश्रय राय, अनिल कुमार व शारदा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पराग बोस, निदेशिका सुदीपा बोस व प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने शुक्रवार को परिसर में पौधरोपण करते हुए कही। सभी पुलिस अफसरों व शिक्षकों ने पौधरोपण पर बल दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कोतवाली परिसर के साथ-साथ अस्पताल, वीर विनय चौराहा तथा कालीथान आदि स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रम किया और कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया। छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग कदापि न करें। जल संरक्षण संसाधनों का प्रयोग करें। रहीम, आदर्श मिश्र, देवीप्रसाद, श्वेता चक्रवर्ती, तुषार जायसवाल, वैभव पांडेय, रश्मि कुमारी, प्रभा दयाल, निखिल कुमार, मोहम्मद शोएब खान, गुलाम, जुनैद, आदर्श मिश्र, अजय कुमार, अमन कुमार व अनुज कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया। संचालन शिक्षक राजीव श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें