फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के चलते एमएलके की प्रवेश परीक्षा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एलएलके पीजी कॉलेज में बाढ़ की भयवाह स्थिति को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को स्थिगित कर दिया गया है। स्नात्तकोत्तर की प्रवेश परीक्षा अब 10 अगस्त को कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले में बीते दिनों आई बाढ़ के चलते कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया था। ऐसे में अभ्यर्थियों को महाविद्यालय पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अभ्यर्थियों के दिक्कतों का ध्यान में रखते हुए एमएससी प्रथम वर्ष भौतिकी, रसायन एवं वनस्पति विज्ञान में 20 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
अब यह प्रवेश परीक्षा 10 अगस्त को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कराई जाएगी। एमएससी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को अब 9 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा दी गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन 13 अगस्त को किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 16, 17 व 19 अगस्त को किया जाएगा। सीटें रिक्त होने पर ही प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 20 अगस्त को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें