फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदान को लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह

Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदान को लेकर बुजुर्गों में उत्साह दिखा। नई बस्ती के मोहम्मद खान की उम्र 95 वर्ष है। चलने में परेशानी, दो लोग थामे हुए, मगर उनके कदम धीरे-धीरे डीएवी काॅलेज में बने बूथ की ओर बढ़े चले जा रहे थे। उनकी चाल धीमी जरूर थी, लेकिन, जज्बा कम नहीं था। पूछने पर कहा कि यह तो हमें अहसास दिलाता है कि सरकार हमारी है। हमारे वोट से ही बनी है। इसमें भी चूक जाएं, यह कैसे हो सकता।
विज्ञापन



जिमकौली की तारा देवी की उम्र 70 पार थी, लेकिन वह भी मतदान करने पहुंची थीं। 80 साल की सूर्यकला भी लाठी के सहारे वोट डालने पहुंचीं। लंबी लाइन देखकर वह तख्त पर बैठ गईं। पूछने पर कहा कि वोट देय खातिर आइन हय। थोड़ी देर में पड़ जाए। कहा कि मतदान जरूरी है।


एक हाथ में छड़ी, दूसरे कंधे को थामे परिजन के साथ मतदान करने पहुंचे सुंदरलाल मिश्र का कहना था कि हमारे लिए मतदान आवश्यक है। जिला पंचायत बूथ पर मतदान करने पहुंचीं 70 वर्षीय सोना देवी का कहना था कि मतदान को लेकर अन्य को भी सजग होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



कुर्सी पर बैठाकर डलवाया वोट
उतरौला (बलरामपुर)। 80 वर्षीय अलीशा को परिजन कुर्सी पर बैठाकर वोट डलवाने के लिए पहुंचे। कहा कि वोट डलाय के बाद चाय पियब। वहीं, तुलसीपुर में 70 वर्षीय राजेंद्र मिश्र भी परिजनों का सहारा लेकर वोट डालने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें