फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिशासी अभियंता के मनमाने रवैये के खिलाफ इंजीनियर लामबंद

Thu, 10 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर में अ​धिशासी अ​भियंता को ज्ञापन सौंपते डिप्लोमा इंजीनियर।-स्रोत : संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
बलरामपुर। सिंचाई निर्माण खंड-सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार के कथित मनमाने रवैये के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियर लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को धरने के चौथे दिन जनजागरण दिवस के तहत संघ के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया, प्रेस और ई-मेल समेत विभिन्न माध्यमों से अपनी मांगें और शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाईं। इसके साथ ही राप्ती नहर निर्माण मंडल प्रथम, बलरामपुर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संघ ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता विभागीय आदेशों और शासनादेशों की कथित अवहेलना करने के साथ प्रशासनिक अनियमितता, कार्यप्रणाली में भेदभाव, कदाचार, दुर्व्यवहार और मनमाना रवैया अपना रहे हैं। संघ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बाढ़ कार्यों (4711 कैपिटल) के आवंटन में अनियमितता, राजकीय कक्ष को एक वर्ष से अधिक समय तक बंद रखने तथा बैकडेट में पत्राचार और अभिलेख तैयार कर उच्चाधिकारियों एवं कार्मिकों को भ्रमित करने के आरोप भी लगाए हैं।

जिलाध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि संघ किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ दुर्भावना से आंदोलन नहीं कर रहा है। संघ की मांग है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और कर्मचारियों की समस्याओं का न्यायोचित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रकरण में प्रभावी संज्ञान लेकर समाधान नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सचिव जितेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष राहुल चौहान, वित्त सचिव सत्यम शुक्ला, प्रचार सचिव राहुल वर्मा, प्रांतीय प्रचार सचिव आशीष कुमार, अलीम अंसारी और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संघ की ओर से 11 सितंबर को सांकेतिक धरना और 12 सितंबर को चेतावनी दिवस मनाने की घोषणा की गई है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें